Top Ad unit 728 × 90

News Astro Aaptak वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है |

Breaking News

ASTROLOGY

कहीं भोजन तो नहीं बन रहा है आपके जीवन में कंगाली का कारण, जानें राशि अनुसार उपाय

 भोजन से केवमनुष्य संसार में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीन चीजों पर निर्भर करता है… हवा, पानी और भोजन हवा और पानी प्रत्येक मनुष्य को समान रूप से प्राप्त है। लेकिन, भोजन का चयन व्यक्ति अपने स्वाद के आधार पर खुद करता है। श्रीमद्भगवत गीता में भोजन की तीन श्रेणियों का उल्लेख मिलता है, जिन्हे हम सात्विक, राजसिक और तामसिक रूप में जानते है। इन भोजन को ग्रहण करने के तरीके और इनके

फूड एस्ट्रोलाॅजी में प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित भोजन की इन श्रेणियों को वर्गीकृत और परिभाषित किया गया है। मोटे-तौर पर देखे तो शाकाहारी भोजन में मांसाहारी भोजन से अधिक सात्विक गुण होते है, वहीं मांसाहारी भोजन में शाकाहारी भोजन की अपेक्षा अधिक तमसिक गुण होते है। सात्विक भोजन किसी व्यक्ति को आध्यात्म और शांतिप्रीय जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। वहीं तामसिक भोजन आपको दिग्भ्रमित, अशांत और हिंसक बना सकता है। हांलाकि मुख्य रूप से आपका भोजन अपके जन्म स्थान और वहां मौजूद संसाधनों पर निर्भर करता है लेकिन भोजन का चयन करते समय थोड़ी सावधानी आपको दूरगामी दुष्परिणाम से बचाने में मदद कर सकती है।

राशि के अनुसार चुने अपना खाना

मेष – मेष राशि जातकों केा मसूर की दाल, बेसन और गेहूं का सेवन जरूर करना करना चाहिए। मेष राशि के लोगों के लिए तांबे के बर्तन में पका खाना अधिक फायदेमंद है।

वृषभ – वृषभ राशि जातकों के लिए दही, दूध, चावल से बनी चीजों का सेवन आवष्यक रूप से करना चाहिए। वृषभ के लिए चांदी के बर्तन में पका खाना अधिक लाभकारी है।

मिथुन – मिथुन राशि जातकों केा दाल, गेहूं, हरी सब्जियों का सेवन आवष्यक रूप से करना चाहिए। उनके लिए सोने और चांदी के बर्तन में बना भोजन लाभकारी होगा।

कर्क – कर्क राशि जातकों के लिए सफेद चीजें जैसे चावल, दही, दूध जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। कर्क जातकों के लिए चांदी के बर्तन में बना भोजन कुंडली के विभिन्न दोषों को दूर कर सकता है।

सिंह – सिंह राशि जातकों के लिए अरहर, मसूर, चावल जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। कुंडली के दोषों को दूर करने के लिए आपको तांबे के बर्तन में पके भोजन का सेवन करना चाहिए।

कन्या – कन्या राशि जातकों के लिए मूंग की दाल, गेहूं और हरी सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। भोजन ग्रहण करने के लिए आप सोने और चांदी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए





तुला – तुला राशि जातकों को चावल, दही, दूध जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। तुला जातकों के लिए चांदी के बर्तन में पका खाना लाभकारी होता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि जातकों को मसूर, बेसन गेहूं आदि का सेवन करना चाहिए। आपको तांबे के बर्तन में पका भोजन लाभकारी होता है।

धनु – धनु राशि जातकों को अरहर, चने, गुड़ और सेवफल को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। धनु जातकों के लिए सोने के बर्तन में बना भोजन ग्रहण करना लाभकारी होता हैै।

मकर – मकर राशि जातकों को उड़द की दाल और केले को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इनके लिए लोहे के बर्तन में बना भोजन लाभकारी होता है।

कुंभ – कुंभ जातकों को तला हुआ भोजन, उड़द की दाल और केला अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। आपके लिए लोहे के बर्तन में बना भोजन लाभकारी रहेगा।

मीन – मीन राशि जातकों के लिए अरहर और चने की दाल लाभकारी रहेगी उन्हे सोने के बर्तन में भोजन पकाकर खाना चाहिए।

कहीं भोजन तो नहीं बन रहा है आपके जीवन में कंगाली का कारण, जानें राशि अनुसार उपाय Reviewed by News Astro Aaptak on Thursday, February 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Tech Baba News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.