Top Ad unit 728 × 90

News Astro Aaptak वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है |

Breaking News

ASTROLOGY

धन की देवी लक्ष्मी जानें से पहले देतीं है ये 5 संकेत, जानें क्या

हमारे धर्म शास्त्रों में धन की देवी मां लक्ष्मी को चंचला माना गया है। जिसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी एक जगह स्थिर नहीं रहती हैं। ऐसा इसलिए नही कि उनका ऐसा स्वभाव है बल्कि इस बारे में उन्हें वरदान भी प्राप्त है। शास्त्रों के मुताबिक यदि जब लक्ष्मी घर से जाने को होती है तो इससे पहले कुछ संकेत अवश्य देती है। जिसके बारे में अगर हम पहले से जानते रहेंगे तो हैम भी धन की देवी लक्ष्मी को अपने घर में स्थिर रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास 5 संकेतों के बारे में....

पौराणिक दस्तावेजों में कुछ ऐसे संकेतों का उल्लेख मिलता है जो सामान्य मनुष्य को तब प्राप्त होते हैं जब धन की देवी लक्ष्मी किसी कारणवश क्रोधित होकर उसका साथ छोड़कर जाने वाली होती है...माना जाता है अगर मनुष्य इन संकेतों को पहले ही समझ जाए तो वह कुछ उपाय कर लक्ष्मीजी को पुन: प्रसन्न किया जा सकता है।

अगर आपके घर मनी प्लांट का पेड़ लगा है ....बहुत देखभाल करने के बावजूद अगर उसके पत्ते सूखने लगे हैं या फिर बिना किसी बात के वे झड़ रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि देवी लक्ष्मी आपसे नाराज है। यह निकट भविष्य में होने वाले धन संबंधी नुकसान की बात कहता है.. ऐसी स्थिति में आपको अपने पैसों को समझदारी से व्यय करना चाहिए।

जमीन पर लकीरें खींचना शुभ नहीं माना जाता... अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और वे अचानक जमीन पर पेंसिल या पेन से लकीरें खींचने लगे हैं तो उन्हें तुरंत रोकिए... क्योंकि उनका ऐसा करना आर्थिक नुकसान और बढ़ते कर्ज की ओर इशारा करता है। बच्चों का जमीन पर लकीरें खींचना माता-पिता ओअर बोझ और आर्थिक संकट की बात कहता है।



शरीर के दाएं अंग पर छिपकली का गिरना अत्यंत दुर्भाग्यशाली माना जाता है... दाईं जांघ या दाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरती है तो यह आर्थिक नुकसान की बात कहता है।ऐसा खराब ग्रह दशा की वजह से होता है... अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो तुरंत उस स्थान को धोकर उसपर गंगा जल का छिड़काव करें।

घर की छत पर कौए का दक्षिण दिशा की ओर मुख करते हुए बैठना अशुभ माना जाता है... इसे धन हानि और रोग का सूचक माना जाता है.... ऐसी स्थिति में आपको अपने पैसों का और अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आपको डॉक्टर से चेक अप करवाना चाहिए और अपने पैसों को संभलकर खर्च करना चाहिए।

अगर किसी भी वजह से आपके घर का नल टपकने लगा है.. तो उसे यह देवी लक्ष्मी की नाराजगी को दर्शाता है। नल का टपकना बेवजह के खर्चों की तरफ इशारा करता है... जो आगे चलकर आर्थिक संकट को जन्म दे सकता है। इसे तुरंत ठीक करवाएं।


धन की देवी लक्ष्मी जानें से पहले देतीं है ये 5 संकेत, जानें क्या Reviewed by News Astro Aaptak on Friday, February 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Tech Baba News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.