Top Ad unit 728 × 90

News Astro Aaptak वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है |

Breaking News

ASTROLOGY

Chandra Grahan 2025: भादो पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार करेंगे दान तो छप्परफाड़ बरसेगा धन

 Chandra Grahan 2025 Daan: इस वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर 2025, रविवार को पड़ रही है। इसी तिथि से पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) की शुरुआत भी होगी. खास बात यह है कि इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ग्रहण का समय रात 9:58 बजे से 1:26 बजे (8 सितंबर की देर रात तक) रहेगा. चूंकि यह भारत में दृश्यमान होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. यदि व्यक्ति अपनी राशि अनुसार दान करे तो उसका फल और अधिक शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए.



चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार करें दान

मेष राशि- लाल मसूर की दाल दान करें। इससे रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ती है।

वृषभ राशि- दही, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करें। इससे मानसिक शांति और तनाव से राहत मिलती है।

मिथुन राशि- हरे रंग के वस्त्र, फल या हरी वस्तुएं दान करना लाभकारी होगा। इससे व्यापार में प्रगति के योग बनते हैं।

कर्क राशि- मिश्री मिला दूध दान करें। इससे करियर और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि- गुड़ का दान करें। इससे रिश्तों में मधुरता आती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

कन्या राशि- हरी मूंग का दान करें। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है और व्यापार तथा संवाद में सफलता दिलाता है।

तुला राशि- दूध, चावल और घी का दान करें। यह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- लाल रंग की वस्तुएं या धन का दान करें। इससे प्रभावशाली व्यक्तित्व बनता है और भाग्य मजबूत होता है।

धनु राशि- दाल का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मकर राशि- काले तिल का दान करना उत्तम है। इससे शनि ग्रह मजबूत होता है और विवादों से मुक्ति मिलती है।

कुंभ राशि- काले तिल और तेल का दान करें। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

मीन राशि- हल्दी का दान करें। इससे अटके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

Chandra Grahan 2025: भादो पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार करेंगे दान तो छप्परफाड़ बरसेगा धन Reviewed by News Astro Aaptak on Thursday, September 04, 2025 Rating: 5

No comments:

Tech Baba News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.