Lunar Eclipse: बेहद खतरनाक है इस बार का चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, जानें सूतक काल
Lunar Eclipse 2025: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन, 7 सितंबर 2025 को वर्ष का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और सूतक काल मान्य होगा। विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय संवेदनशील माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान की गई लापरवाही गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
चंद्र ग्रहण का समय
यह ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर की देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा। चूंकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है और भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल का पालन करना जरूरी होगा।
सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?
नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू या कैंची का उपयोग नहीं करना चाहिए।
ग्रहण को खुली आंखों से देखने से बचना चाहिए।
इस अवधि में बाहर जाने से, खासकर नकारात्मक ऊर्जा वाले स्थानों जैसे श्मशान आदि से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: भादो पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार करेंगे दान तो छप्परफाड़ बरसेगा धन
गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए?
खाने-पीने की वस्तुओं और पवित्र चीजों में तुलसी की पत्तियां डालकर रखना शुभ माना जाता है।
इस समय भगवान विष्णु, श्रीराम या श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।
चंद्र देव के बीज मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” का जप करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि यदि गर्भवती महिलाएं इन नियमों का पालन करें, तो गर्भस्थ शिशु सुरक्षित रहता है और ग्रहण का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए इस दिन सावधानी बरतना अति आवश्यक है।
Reviewed by News Astro Aaptak
on
Friday, September 05, 2025
Rating:


No comments: