Top Ad unit 728 × 90

News Astro Aaptak वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है |

Breaking News

ASTROLOGY

Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं ये काम, ब्लड मून से जुड़ी खास बातें

Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है। जब ग्रहण भारत में प्रत्यक्ष रूप से देखा जाता है, तो उसका सूतक काल मान्य होता है। इसी वजह से इस दिन लोगों को पूजा-पाठ और दिनचर्या से संबंधित कई नियमों का पालन करना होगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से होगी. जबकि ग्रहण की समाप्ति रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी. वहीं इस ग्रहण का सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर12 बजकर 19 मिनट से होगी। जबकि, सूतक काल की समाप्ति 7 सितंबर 2025 को देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। आइए अब जानते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं कौन-कौन से काम कर सकती हैं।

चंद्रग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं क्या कर सकती हैं?

मंत्र जाप- इस समय भगवान विष्णु, श्रीराम, श्रीकृष्ण या देवी-देवताओं के नाम का जप करना शुभ माना जाता है। विशेषकर चंद्र देव के मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” का जप करना लाभकारी है।

धार्मिक ग्रंथों का पाठ- गर्भवती महिलाएं तुलसीरामायण, गीता, विष्णु सहस्रनाम या सुन्दरकाण्ड का पाठ कर सकती हैं। इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।



ध्यान और प्रार्थना करना

शांत स्थान पर बैठकर ध्यान करने और भगवान से प्रार्थना करने से मानसिक शांति मिलती है। इससे गर्भस्थ शिशु पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

भोजन व पेय पदार्थ सुरक्षित रखना

ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन और पानी में तुलसी पत्ते डालकर सुरक्षित रख सकती हैं। तुलसी को शुद्धता और संरक्षण का प्रतीक माना गया है।

यह भी पढ़ें: Lunar Eclipse: बेहद खतरनाक है इस बार का चंद्रग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, जानें सूतक काल

घर के भीतर रहना

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर के भीतर ही रहें और नकारात्मक ऊर्जा वाले स्थानों पर न जाएं। घर के वातावरण को पवित्र बनाए रखने के लिए दीपक या अगरबत्ती जला सकती हैं।

ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना

ग्रहण खत्म होने पर स्नान करना और साफ वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

उसके बाद भगवान की आराधना कर सकती हैं।

Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं ये काम, ब्लड मून से जुड़ी खास बातें Reviewed by News Astro Aaptak on Saturday, September 06, 2025 Rating: 5

No comments:

Tech Baba News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.