Top Ad unit 728 × 90

News Astro Aaptak वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है |

Breaking News

ASTROLOGY

shukrawar ke upay_शुक्रवार को करें ये खास काम, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

shukrawar ke upay_धर्म शास्त्रों के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्र को एक विशेष ग्रह का दर्जा मिला है. जिसकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, भौतिक लाभ, प्रेम-रोमांस का आगमन होता है। शुक्र एक ऐसे ग्रह के तौर पर जाना जाता है, जिसकी अनुकूलता से व्यक्ति सुन्दर और आकर्षक होता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी विशेष देवी-देवता या ग्रह को समर्पित है.  इसी तरह शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह या शुक्रदेव से संबंधित माना गया है। आम धारणा है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कुछ खास उपाय करता है उसके जीवन में हमेशा बरकत और शुक्रदेव की कृपा रहती है। अगर आप भी सुख-सौंदर्य, रोमांस, लग्जरी के करक शुक्र देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे प्रभावशाली उपाय बताने जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आगे जानिए shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय

shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय-1

शुक्र ग्रह के प्रभाव को अपने लिए अनुकूल बनाने के साथ-साथ उनकी कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. व्रती को शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा शुक्र देव को समर्पित मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप भी करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- september ka rashifal_ सिंह समेत इन राशि वालों की आर्थिक तरक्की, जानें कॅरियर-लव व सेहत का हाल

shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय-2

जो व्यक्ति अपनी और अपने आसपास की स्वच्छता का ध्यान नहीं रखता, उसे शुक्रदेव के कोप का भागी बनना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर आप यह चाहते हैं कि शुक्र देव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहे तो आपको ना सिर्फ अपने वातावरण, बल्कि अपने घर की साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए.

shukrawar ke upay

shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय-3

ज्योतिष के मुताबिक उजला रंग शुक्र ग्रह से संबंधित है. आपको ज्यादा से ज्यादा इस रंग को उपयोग में लाना  चाहिए। खासकर शुक्रवार के दिन आवश्यक तौर पर सफेद रंग के वस्त्र ही पहनें। आप चाहें तो क्रीम रंग का भी उपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि यह रंग भी शुक्र से संबंधित है.

shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय-4

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान भी अवश्य किया जाना चाहिए। आप किसी जरूरतमंद को चावल, दूध, दही, आटा, मिश्री आदि सफेद रंग का खाद्य पदार्थ दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा व चीनी खिलाना भी शुक्र की शुभता में निखार लाता है।

इसे भी पढ़ें- shardiya navratri 2021_ इस बार होगी 8 पूजा, ये है शारदीय नवरात्रि से जुड़ी अहम जानकारी

shukrawar ke upay_शुक्रवार के उपाय-5

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी से भी संबंधित है. इस दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से भी विशिष्ट फलों, धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है। मान्यतानुसार भगवान विष्णु के बिना लक्ष्मी की पूजा अधूरी है. इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ पूजन किया जाना चाहिए।

Disclaimer- उपर बताए गए  शुक्रवार के उपाय को करने के लिए शुक्रदेव के प्रति आपकी अगाध श्रद्धा होनी चाहिए. 

और भी ज्योतिषधर्म-अध्यात्म से संबंधित जानकारी...news astro aaptak News Astro Aaptak



shukrawar ke upay_शुक्रवार को करें ये खास काम, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, बढ़ेगी सुख-समृद्धि Reviewed by News Astro Aaptak on Friday, September 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Tech Baba News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.